रामेश्वरम में मन्नार की खाड़ी में हलचल, समुद्र के ऊपर उठता दिखा बवंडर

तमिलनाडू। रामेश्वरम के मंडपम में मन्नार की खाड़ी में समुद्र के ऊपर बवंडर उठता दिखाई दिया है। यह जानकारी समुद्र में उतरे एक मछुवारे ने दी है। उसने इस बवंडर की फोटो भी खींचने का प्रयास किया। रामनाथपुर मत्स्य विभाग का कहना है कि यह पानी का बवंडर होता है। जो पानी के ऊपर हवा के घुमाव से उत्पन्न होता है। सामान्य तौर पर पानी का बवंडर तब उठता है जब आसपास की ठंडी व नम हवा ऊपर खिंचना शुरू करती है। जबकि, वहां पर पहले से ही गर्म हवा मौजूद होती है। बता दें हवा के घुमाव के कारण जमीन या पानी पर बवंडर उठते हैं। लेकिन पानी के मुकाबले जमीन पर उठने वाले बवंडर ज्यादा खतरनाक होते हैं। ज्यादातर बंवडर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में देखे जाते हैं। फिर भी इनको देखना बहुत ही दुर्लभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *