शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है देशव्यापी टीकाकरण अभियान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में शुरू किया गया देशव्यापी टीकाकरण अभियान शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को देशभर में रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए। यह अभी तक एक दिन में टीकाकरण का सबसे अधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही देश में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 62 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को 85 दिन लगे थे। वहीं 10 से 20 करोड़ के निशान पर हम 45 दिन में पहुंचे। 20 से 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन का समय लगा। 30 से 40 करोड़ तक 24 दिन में पहुंचे। छह अगस्त को देश में टीकाकरण ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *