95.1 फीसदी आबादी को पहला टीका लगाने वाला हिमाचल बना पहला प्रदेश

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश ने कोरोना वैक्सीन लगाने में लंबी छलांग लगाई है। 95.1 फीसदी आबादी को वैक्सीनेशन करने के बाद हिमाचल प्रदेश देश के तमाम राज्यों में पहले स्थान पर बना हुआ है। 55.22 लाख आबादी में से 52,50,505 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए पहली डोज लगाई जा चुकी है। 73 फीसदी टीकाकरण के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। कई राज्य रेड जोन में हैं। देश के आठ राज्य तो ऐसे हैं, जहां 50 फीसदी आबादी भी वैक्सीनेट नहीं हुई है। केंद्र सरकार से जारी आंकड़ों के अनुसार वैक्सीनेशन में हिमाचल प्रदेश के आसपास अन्य कोई भी राज्य नहीं है। प्रदेश के छह जिलों ने 100 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 30 नवंबर तक 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। भारत में कुल 94 करोड़ 1 लाख 87 हजार की आबादी को वैक्सीन लगनी है। इनमें से अभी तक 40,51,84,528 (48.1 फीसदी) लोगों को ही पहली डोज लग पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *