एशियन गेम्स में भारत के खाते में जुड़ा दूसरा गोल्ड मेडल, कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10M एयर पिस्टल में जीता गोल्ड

Asian Games2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 25 सितंबर की शुरुआत काफी शानदार रही है, जिसमें शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है. दोनों ने क्वालिफिकेशन में 587 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया और पदक अपने नाम किया. कमलजीत मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले हैं और मई से वाराणसी स्थित साई सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं. ऐसे में एशियन गेम्स के मंच पर उनका स्वर्ण जीतना वाराणसी के खेल जगत के लिए भी खास उपलब्धि है.

अब तक एशियन गेम्स में भारतीय टीम 18 मेडल जीत चुकी है, जिसमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी मिली है, तो वहीं मेडल टैली में भारत अब 12वें नंबर पर है.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, जानिए दिल्ली से मुंबई तक के ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *