ओवेरियन कैंसर के लक्षण पहचानकर हो जाएं सावधान…

हेल्‍थ। ओवेरियन कैंसर को अंडाशय कैंसर के नाम से भी जानते हैं। यह कैंसर विशेषत: महिलाओं में ही होता है। आम बोलचाल में इस कैंसर को मूक हत्यारा कहा जाने लगा था क्योंकि इसके होने के शुरुआती लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि बाद में इसको लेकर हुई रिसर्च में यह सामने आया कि इसके कुछ लक्षण है जिन्हें पहचाना जा सकता है। लेकिन इन पर लोगों का ध्यान इसलिए नहीं जाता क्योंकि यह लक्षण बहुत ज्यादा अलग नहीं होते।

ओवेरियन कैंसर के बारे में जानना इसलिए काफी जरूरी है क्योंकि इससे पीड़ित होने वाली करीब 70 प्रतिशत महिलाओं का इलाज तब होता है जब कैंसर कई स्टेज पार कर चुका होता है। प्रारंभिक स्‍टेज में अगर अंडाशय में होने वाले इस कैंसर का पता लगा लिया जाता है तो लगभग पांच साल तक जीवित रह सकते हैं। लेकिन अगर यह अपर स्टेज में पहुंच चुका है तो अगले पांच साल जीवित रहने की गुंजाइश सिर्फ 28% से 40% ही है।

अक्सर महिलाएं ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों को सिर्फ इस वजह से नजरअंदाज कर देती हैं क्योंकि उन्हें लगता है दिक्कतें उम्र बढ़ने और वजन बढ़ने की वजह से हो रही है।

इन लक्षणों को बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज:-

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर महिलाओं को अपने शरीर में किसी भी तरह का परिवर्तन नजर आता है और वह कुछ दिनों में ठीक नहीं होते तो तुरंत अपने डॉक्टर्स से सलाह लेनी चाहिए। अगर कुछ दिनों के इलाज के बाद भी सब कुछ पहले जैसा नॉर्मल नहीं होता तो यह एक गंभीर संकेत है। ओवेरियन कैंसर की शुरुआत से ही कुछ अलग लक्षण दिखने लगते हैं जिन्हें पहचानना काफी जरूरी है।

सूजन का आना:-

लगभग हर महिला कभी न कभी अपने पेट में सूजन का अनुभव करती है। कई बार पेट का भरा हुआ महसूस होना जिससे दिनचर्चा में काफी असहजता होती है। जबकि वहीं पेट का फूला हुआ होना एक सामान्य बात है। ओवेरियन कैंसर का एक बड़ा संकेत है मासिक चक्र के आसपास सूजन आ जाना और कई हफ्तों तक इसका बना रहना। पेट में सूजन का बना रहना एक रेड साइन हो सकता है, जिसे आपको समझना होगा।

कब्ज का बना रहना:-

अगर आप कई दिनों से कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं तो यह भी ओवेरियन कैंसर का एक संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपको अपने पेट में किसी भी तरह के बदलाव समझ में आते हैं चाहे वह आंतरिक हों या फिर बाहरी तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

लंबे समय तक दर्द का बना रहना:-

अगर दो या तीन सप्ताह तक पेट या फिर उसके निचले हिस्से में दर्द महसूस करते हैं तो यह भी ओवेरियन कैंसर का संकेत है। यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि क्या ये दर्द आपके लिए नया है या फिर पहले भी हो चुका है। ऐसे दर्द को किसी भी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर आप अपने आहार में बदलाव करती हैं और दर्द ठीक हो जाता है तो यह सामान्य हो सकता है।

मूत्राशय में चेंजेज आना:-

ओवेरियन कैंसर की एक पहचान यह है कि अगर आपको अचानक से कई दिनों तक ट्वॉयलेट में कुछ दिक्कतें आ रही हैं- जैसे पेशाब करते समय दर्द का महसूस होना, जलन होना। ऐसी समस्याओं को लोग अक्सर इंफेक्शन मान लेते हैं और यह धीरे-धीरे काफी दिक्कतें देने लगता है।

खाने में कठनाई होना:-

अगर आप अंडाशय के कैंसर से ग्रसित हैं तो आपको भूख नहीं लगेगी। हालांकि ये दिखने में एक सामान्य लक्षण है लेकिन ओवेरियन कैंसर का ये एक बड़ा संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *