Bharat Ratna: किसे मिलता है भारत रत्‍न? जानिए अब तक कितने लोग हो चुके हैं इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित

Bharat Ratna: भारत रत्न – ‘ज्वेल ऑफ इंडिया’ देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. यह पुरस्‍कार विज्ञान, कला, साहित्य और सर्वोच्च स्तर की सार्वजनिक सेवा की मान्यता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की असाधारण सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया जा सकता है. बता दें कि सात लोगों को यह पुरस्‍कार मरणोपरांत दिए गए हैं.

Bharat Ratna: कब हुई थी इस पुरस्‍कार की स्‍थापना

भारत रत्न (Bharat Ratna) पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई. यह पुरस्‍कार प्रधानमंत्री की राष्‍ट्रपति से सिफारिश के बाद दी जाती है. वहीं, एक साल में अधिकतम 3 लोगों को ही भारत रत्‍न (Bharat Ratna) दिया जा सकता है. दरअसल, इस पुरस्‍कार को अब 47 लोगों को दिया जा चुका है और हाल के जून-जुलाई के महिने में और दो लोगों को दिया जाएगा.  ऐसे में चलिए जानते है कि अब तक किस किस को इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है.

Bharat Ratna: इन्‍हें मिल चुका है भारत रत्‍न  

सी. राजगोपालाचारी (राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता कार्यकर्ता, वकील, इतिहासकार राजनेता)- 1954 सर्वपल्ली राधाकृष्णन (दार्शनिक, राजनीतिज्ञ, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति)- 1954

सी वी रमन (भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता (भौतिकी))- 1954

भगवान दास (स्‍वतंत्रता कार्यकर्ता, दार्शनिक, शिक्षाविद्)-1955

जवाहर लाल नेहरू (स्वतंत्रता कार्यकर्ता,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री)- 1955

एम. विश्वेश्वरैया (सिविल इंजीनियर एवं स्टेट्समैन) -1955

गोविंद बल्लभ पंत (भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वास्‍तुकार)- 1957  

धोंडो केशव कर्वे (महिला कल्याण के क्षेत्र में समाज सुधारक)- 1958   

बिधान चंद्र रॉय (चिकित्सक, शिक्षाविद्, परोपकारी, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ)- 1961   

पुरूषोत्तम दास टंडन (उत्तर प्रदेश के एक स्वतंत्रता सेनानी)- 1961

राजेन्द्र प्रसाद (भारत के प्रथम राष्ट्रपति)-1962

पांडुरंग वामन काणे (इंडोलॉजिस्ट और संस्कृत विद्वान)- 1963

जाकिर हुसैन (भारत के तीसरे राष्ट्रपति)- 1963

लाल बहादुर शास्त्री (भारत के दूसरे प्रधानमंत्री)- 1966

इंदिरा गांधी (भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री)- 1971

वीवी गिरि (भारत के चौथे राष्ट्रपति)- 1975

के. कामराज (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक नेता)- 1976

मदर टेरेसा (एक अल्बानियाई-भारतीय रोमन कैथोलिक नन और मिशनरी)- 1980

विनोबा भावे (अहिंसा और मानवाधिकारों के समर्थक एक भारतीय)- 1983     

खान अब्दुल गफ्फार खान (एक पश्तून स्वतंत्रता कार्यकर्ता)- 1987

एमजी रामचन्द्रन (भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ)- 1988

नेल्सन मंडेला (दक्षिण अफ़्रीकी क्रांतिकारी, राजनीतिक नेता)- 1990

बीआर अंबेडकर (न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक)- 1990

मोरारजी देसाई(स्वतंत्रता कार्यकर्ता, भारत के चौथे प्रधानमंत्री)- 1991

राजीव गांधी (राजनीतिज्ञ, भारत के छठे प्रधानमंत्री)- 1991

वल्लभभाई पटेल (भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री)- 1991

अबुल कलाम आज़ाद (भारतीय विद्वान, स्वतंत्रता कार्यकर्ता)- 1992

जेआरडी टाटा (टाटा समूह के अध्यक्ष)- 1992

सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, संगीतकार, लेखक)- 1992

अरुणा आसफ अली (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, दिल्ली के प्रथम)- 1997

डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (भारत के मिसाइल मैन)- 1997

गुलजारीलाल नंदा (भारतीय राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री)- 1997

एमएस सुब्बुलक्ष्मी (मदुरै, तमिलनाडु के भारतीय कर्नाटक गायक)- 1998

चिदम्बरम सुब्रमण्यम (एक भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता कार्यकर्ता)- 1998

जयप्रकाश नारायण (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सिद्धांतकार, समाजवादी और राजनीतिज्ञ)-      1999 

अमर्त्य सेन (भारतीय अर्थशास्त्री और दार्शनिक)- 1999

रविशंकर (शास्त्रीय संगीतकार)- 1999

गोपीनाथ बोरदोलोई (असम के प्रथम मुख्यमंत्री) 1999

लता मंगेशकर (पार्श्व गायक और संगीत निर्देशक)- 2001

बिस्मिल्लाह खान (शहनाई संगीतकार)- 2001

भीमसेन जोशी (कर्नाटक के भारतीय गायक)- 2009

सचिन तेंडुलकर (क्रिकेट खिलाड़ी)- 2014

सीएनआर राव (वैज्ञानिक सलाहकार)- 2014

मदन मोहन मालवीय (एक भारतीय शिक्षाविद् और राजनीतिज्ञ)- 2015

अटल बिहारी वाजपेयी (भारतीय राजनीतिज्ञ, राजनेता और एक कवि)- 2015    

नानाजी देशमुख (सामाजिक कार्यकर्ता)- 2019    

प्रणब मुखर्जी (भारत के 13वें राष्ट्रपति)- 2019

भूपेन हजारिका (पार्श्व गायक, गीतकार, संगीतकार, गायक, कवि, फिल्म निर्माता)- 2019

Bharat Ratna: इस साल इन्‍हें मिलेगा सर्वोच्‍च पुरस्‍कार

कर्पूरी ठाकुर (राजनीतिज्ञ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री)- 2024  

लालकष्‍ण आडवाणी (राजनीतज्ञ, भारत के 7वें उप-प्रधानमंत्री)- 2024  

और पढ़े:-

Bharat Ratna: BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा ‘भारत रत्न’, पद्म विभूषण से भी हो चुके हैं सम्‍मानित

मरणोपरांत कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले बिहार के तीसरे व्‍यक्ति होंगे पूर्व सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *