बिजी महिलाएं रोजाना सिर्फ 2 मिनट करें ये एक्‍सरसाइज…

योग। हम सभी जानते हैं कि वर्कआउट करना जरूरी होता है। लेकिन फिर भी जब समय की कमी हो जाती है, तो हम इसे करना छोड़ देते हैं। हालांकि  हम सभी जानते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए, क्‍योंकि यह हमारी हेल्‍थ के लिए बेहद जरूरी होता है।

वर्कआउट करने से तनाव कम होता है, खुशी का लेवल बढ़ता है, और निश्चित रूप से वजन कंट्रोल होता है और स्वास्थ्य समस्‍याओं से लड़ने में मदद मिलती है। लेकिन फिर भी, बिजी दिनों में वर्कआउट के लिए समय निकालना असंभव लगता है।

बिजी महिलाओं के पास वर्कआउट करने के लिए उतना समय नहीं होता है, जितना वह चाहती हैं। महिलाएं अपने घर और ऑफिस के कामों को बखूबी संभालती हैं लेकिन इस प्रक्रिया में खुद को भूल जाती हैं। बिजी महिलाएं इन 2 मिनट के वर्कआउट को करके न केवल दिन भर एक्टिव रह सकती हैं बल्कि अपना वेट और पेट दोनों कम कर सकती हैं। काम पर या कामों के बीच में गतिहीन समय के दौरान इन एक्‍सरसाइज को करें।

एयर स्‍कावट्स-20 सेकंड

इसे करने से न केवल वजन कम होता है बल्कि आपकी बॉडी शेप में आ जाती है। साथ ही टांगों और थाइज की चर्बी भी कम होती है।

विधि:-

  • सीधी खड़ी हो जाएं।
  • पैरों को कंधों की दूर में अलग कर लें और बाजुओं को सीधा रखें।
  • हिप्‍स को पीछे की तरफ करते हुए नीचे जमीन की तरफ ले जाएं।
  • ठीक वैसे जैसे आप चेयर पर बैठी हों।
  • आपके हिप्‍स घुटनों से नीचे होने चाहिए।
  • ध्यान रहे, इस दौरान आपके शरीर का ऊपरी भाग बिल्कुल सीधा होना चाहिए।
  • कुछ देर इस पोजीशन में रहने के बाद में नार्मलपोजीशन में आ जाएं।
  • इस एक्सरसाइज को कई बार दोहराएं।

फ्रंट और बैक लंचेस- 30 सेकंड

फ्रंट और बैक लंज एक बहुत ही प्रभावी लोअर बॉडी एक्सरसाइज है जो आपके ग्लूट्स और जांघों को टोन और तराशने में मदद करता है। यह हिप्‍स के लचीलेपन में भी सुधार करता है और आपके संतुलन और स्थिरता को बढ़ाता है।

विधि:-

  • अपने पैरों को कूल्हे-चौड़ाई के साथ अलग रखें।
  • एक स्‍टेप आगे बढ़ाएं और फिर धीरे-धीरे दोनों घुटनों को मोड़ें जब तक कि आपका पिछला घुटना फर्श के ठीक ऊपर न हो जाए।
  • वापस खड़ी हो जाएं, उसी पैर के साथ एक स्‍टेप पीछे ले जाएं।
  • दोनों घुटनों को तब तक मोड़ें जब तक कि आपका पिछला घुटना फर्श के ठीक ऊपर न हो जाए।
  • सेट की पूरी अवधि के लिए इस आगे और पीछे के मूवमेंट को दोहराएं।
  • फिर पैर को स्विच करें।

जंपिंग जैक्‍स- 30 सेकंड

इसे करने से पूरी बॉडी की एक्‍सरसाइज हो जाती है और इसे आप घर पर आसानी से कर सकती हैं।

विधि:-

  • इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को एक साथ रखें और हाथों को भी सीधा रखें।
  • अब अपने पैरों को शोल्डर की चौड़ाई में जंप करते हुए खोलें।
  • पैरों को खोलते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
  • अब जंप करते हुए वापस पहले वाली पोजीशन में आ जाएं।

माउंटेन क्‍लाइंबर- 30 सेकंड

पेट की चर्बी कम करने के लिए यह एक्‍सरसाइज बहुत फायदेमंद हो सकती है। इसे करने से फुल बॉडी वर्कआउट हो जाता है।

विधि:-

  • इसे करने के लिए सबसे पहले घुटने टेक कर बैठ जाएं।
  • दोनों हाथों को सामने की ओर फर्श पर रखें।
  • फिर दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें।
  • अब पुशअप की पोजीशन में आ जाएं।
  • दोनों हाथों और पैरों के बीच कंघों की चौड़ाई बराबर होनी चाहिए।
  • अब दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे अपनी चेस्‍ट की ओर लाएं।
  • फिर दाएं घुटने को नीचे करके पैर को सीधा कर लें।
  • जब दाएं पैर को सीधा करें तब अपने बाएं पैर के घुटने को चेस्‍ट की ओर लाएं।
  • हिप्‍स को सीधा रखते हुए घुटनों को अंदर और बाहर चलाएं।
  • इस एक्‍सरसाइज को कुछ देर जरूर करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *