सीएम ने संत शिरोमणि स्वामी वामदेव की मूर्ति का किया अनावरण

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण किया। यह मूर्ति हरिद्वार स्थित आस्था पथ पर लगाई गई है। इस मौके पर साधु संतों के साथ बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मूर्ति के अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वामी वामदेव का समाज, संतों और मुख्य रूप से अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में बहुत योगदान रहा है। संतों द्वारा यहां पर उनकी प्रतिमा को लगाया गया है, जो आने वाली पीढ़ी का प्रेरणा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *