साइक्लोन ‘मोचा’ दस्तक देने के लिए तैयार, मचाएगा तबाही, इन राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्‍ली। भारत आईएमडी कई दिनों से लागातार पश्चिम बंगाल के खराब मौसम को लेकर चेतावनी दे रही है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने के कारण मोचा तूफान बन रहा है। यह तूफान भयंकर रूप लेते हुए आगे बढ़ रहा है।इसका सबसे अधिक प्रभाव पश्चित बंगाल और ओडिशा में पडेगा। जिसके चलते वहां पहले से ही अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते यह तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को ही चेतावनी दी थी कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाला चक्रवात मोचा शुक्रवार तक एक बहुत ही गंभीर तूफान में बदल सकता है।

बताया जा रहा है कि मोचा चक्रवात बेहद  शक्तिशाली हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसका असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। इस दौरान भारी बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

 

इस दौरान हवा की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि मंगलवार तक इसके लैंडफॉल का डिटेल मिल सकता है। वहीं मौसम ब्यूरो ने कहा कि सोमवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना। इसके 9 मई को एक दबाव के रूप में और 10 मई को चक्रवात मोचा में बदलने की संभावना है। तूफान के 12 मई के आसपास बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

इन राज्यों में है अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने ओडिशा के 18 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान आने की मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद हाईलेवल मीटिंग की और तैयारियों का जायजा लिया। इस तूफान को लेकर पश्चिम बंगाल में भी अलर्ट जारी किया गया है। सभी चक्रवात संभावित जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य किसी भी संभावित आपात स्थिति के लिए तैयार हैं। वहीं, चक्रवात मोका के कारण आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक पड़ सकता है।

अंडमान-निकोबार द्वीप पर पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी
छोटे समुद्री जहाजों और मछुआरों को मंगलवार से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अधिकारियों से 8 से 12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्टयन और शिपिंग को लेकर चेतावनी जारी की है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा- घबराने की कोई बात नहीं
सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “चक्रवात मोचा के बारे में घबराने की कोई बात नहीं है। यह पश्चिम बंगाल में लैंडफॉल नहीं कर सकता है। लेकिन राज्य के तटीय इलाकों को सतर्क रहने को कहा गया है। एहतियात के तौर पर 10 और 11 मई को सुंदरबन और दीघा में अलर्ट जारी किया गया है।.’ अलीपुर मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने डिप्रेशन का राज्य पर ज्यादा असर नहीं होगा।

मछुआरों को भी दी गई चेतावनी
उन्होंने मछुआरों, जहाजों, ट्रॉलरों और छोटी नावों को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने के लिए कहा और क्षेत्र के लोगों से तट पर लौटने का आग्रह किया। IMD निदेशक महापात्र ने कहा, “चक्रवाती तूफान शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तरपश्चिम से मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा और फिर मुड़कर उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा।” महापात्र ने कहा कि मौसम प्रणाली के प्रभाव में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *