रक्षा खरीदी के लिए जारी हुई कंपनियों की नई सूची…

नई दिल्ली। देश की रक्षा खरीदी के लिए रक्षा मंत्रालय ने पात्र कंपनियों की नई सूची जारी कर दी। इसमें बहुचर्चित हथियार कंपनी व वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़ीअगस्ता वेस्टलैंड व उसकी मूल कंपनी लियोनार्डो को बाहर रखा गया है। कुछ कंपनियों को प्रतिबंध मुक्त किया गया है तो कुछ पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में अगस्ता पर कुछ शर्तों के साथ प्रतिबंध हटा लिया था, लेकिन अब फिर लगा दिया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बताया कि 209 चीजों की सकारात्मक सूची जारी की है। इसके अलावा और भी चीजों की लिस्ट जारी करने पर विचार कर रहे हैं। हमारा फोकस मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड पर है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले हम 70 फीसदी रक्षा वस्तुएं आयात करते थे। अब हम 35 फीसद ही आयात कर रहे हैं। पहले एक धारणा थी कि आतंकवाद से लड़ने की ताकत केवल अमेरिका और इस्राइल के पास है, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। दुनिया मानने लगी है कि भारत के पास भी आतंकवाद से निपटने के संसाधन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *