अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल बने UP के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का जताया आभार

Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया है. इस नियुक्ति पर भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया.

Dinesh Sharma ने जताया आभार

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मुझे निरंतर प्रेरित किया. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संविधान, राष्ट्र और जनसेवा के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है. मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूं. आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहे.”

सीएम योगी ने दी बधाई

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिनेश शर्मा को बधाई देते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई. आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *