यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर को इस तरह करें डाउनलोड…

लखनऊ। उत्‍तर-प्रदेश बोर्ड परीक्षा में इस बार 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इसकी गिनती सबसे बड़े बोर्ड में की जाती है। हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  ने फिलहाल यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी नहीं की है। साल 2023 में 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सैंपल पेपर जारी किए हैं।  इन्हें यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इनकी मदद से स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न की बेहतर जानकारी मिल जाएगी।

यूपी बोर्ड सैंपल पेपर में क्या मिलेगा?
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं के हिंदी, सामान्य हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, सिविक्स, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी सहित अन्य विषयों के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं।  इन सैंपल पेपर में परीक्षा का समय, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या, नंबर आदि की जानकारी दी गई है।

इस तरह यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर करें डाउनलोड :-
यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर डाउनलोड करना बहुत आसान है।  इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट से सिर्फ 4 स्टेप्स में डाउनलोड किया जा सकता है।
1- यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in पर जाएं।
2- होमपेज पर बाईं तरफ ‘मॉडल पेपर’ पर क्लिक करें।

3- स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा। वहां सभी विषयों के मॉडल पेपर देखे जा सकते हैं।
4- इन्हें डाउनलोड कर लें। फिर इन्हीं से परीक्षा का रिवीजन करें।

यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर के फायदे :-

यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर डाउनलोड करके इनकी प्रैक्टिस करना जरूरी है। इनसे यूपी बोर्ड परीक्षा पैटर्न का सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे परीक्षा में बेहतर मार्क्स हासिल करने में मदद मिलेगी। इन्हें अटेंप्ट करने के लिए अलार्म की हेल्प ले सकते हैं ताकि निर्धारित समय सीमा में इन्हें हल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *