शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं नारियल का पानी, जाने अन्य फायदे

हेल्‍थ। गर्मियों में अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। क्‍योकि गर्मियो में जब लोग घरो से बाहर निकलते है तो गला सूखने के कारण कई बार लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते है। यही कारण है कि इस मौसम में एक्सपर्ट भी फलों, हरी सब्जियों और जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं। गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। क्‍योकि यह शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी  होता है। नारियल पानी गर्मी के मौसम में मौसमी बीमारियों के लिए रामबाण है। तो चलिए जानते है नारियल पानी पीने से होने वाले कुछ फायदो के बारे में।

1.दिल को रखे सेहतमंद

दिल के मरीजों के लिए नारियल पानी बहुत ही लाभकारी होता है। नारियल पानी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। ये पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर और दिल के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होता है। गर्मियों के मौसम में नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।


2.
त्वचा में लाए निखार

नारियल पानी पीने से हमारे शरीर के साथ स्किन भी हाइड्रेट रहती है, जिससे त्वचा संबंधी कई समस्‍याएं अपने आप दूर हो जाती हैं। नारियल पानी पीने से त्वचा में निखार तो आता ही है, साथ ही पिंपल्स और रैशेज की परेशनी भी दूर होती है।

3.हड्डियों की मजबूती

नारियल पानी हड्डी से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों में लाभकारी  होता है। नारियल पानी में कैल्शियम मौजूद होता है, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में काफी मदद करता है।

4.वजन कम करता है

नारियल पानी में फैट की मात्रा बहुत कम होती है। यह पूरे दिन आपको ताजगी से भरपूर रखता  है। इस लिए ही मोटापे से ग्रसित लोगों को नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।

5.शरीर को रखे हाइड्रेटेड

 नारियल पानी में 95 फ़ीसदी पानी ही होता है, इसलिए इसे पीते रहने पर शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती। साथ ही यह अन्‍य कई तरह के पोषक-तत्वों से भरपूर और शुगर-फ्री भी होता है। इस तरह देखें तो नारियल-पानी शुगरयुक्त कार्बोनेटेड पेय या कोल्ड-ड्रिंक्स का एक बेहतर और सेहतमंद विकल्प है। यह पाचन-तंत्र को ठीक रखता है। नारियल पानी में दूसरे पोषक-तत्वों के अलावा भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो कब्ज नहीं होने देता और हमारे पाचन-तंत्र को मजबूती देता है। यह हमारी आंतों के लिए भी अत्याध्कि लाभदायक होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *