रिश्‍ते को खूबसूरत बनाने के लिए जरुरी है इमोशनल इंटेलिजेंस…

रिलेशनशिप। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिसके अंदर इमोशंस न हों। लाइफ में खुशियों से लेकर जीने की हर एक छोटी से छोटी वजह तक इमोशंस का ख्याल रखा जाता है, जो बेहद जरूरी भी है। हर किसी को इमोशनल इंटेलिजेंस को इंप्रूव करना चाहिए। ये इमोशंस ही तो हैं, जिन पर पूरी दुनिया टिकी हुई है।

फिर वो अच्छी हो या बुरी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हर किसी के अपने अलग मायने होते हैं। बात अगर इमोशनली इंटेलिजेंस की हो तो यहां स्थिति थोड़ी बदल जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इमोशनल इंटेलिजेंसी किसी भी रिश्ते को अच्छा बनाने में सक्षम होती है। चलिए जानते हैं इमोशनल इंटेंलिजेंस इंप्रूव करने के कुछ टिप्स

बात करने का तरीका:-

बात करने का एक सही तरीका सम्मानजनक भी लगता है और रिश्तों को मजबूत भी करता है। इमोशनल तौर पर इस तरह की इंटेलिजेंस होनी बेहद जरूरी है।

प्रतिक्रिया देना सीखें:-

जब भी किसी व्यक्ति का किसी से झगड़ा होता है, तो वो इमोशनली रूप से काफी गुस्से में आ जाता है, जो कि एक आम बात है। एक इमोशनली इंटेलिजेंट व्यक्ति इन परिस्थितयों में शांत रहना जानता है, क्योंकि गुस्से में कोई भी फैसला लेना रिश्तों को बर्बाद कर सकता है।

बढ़ाएं सुनने की क्षमता:-

इमोशनली इंटेलिजेंट होने की सबसे बड़ी खूबी है बोलने से पहले अपनी बारी का इंतजार करना और पूरी बात सुनकर ही बोलना। किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले ये जान और समझ लेना चाहिए कि सामने वाला कहना क्या चाहता है।

पॉजिटिव रहें:-

रिश्तों में पॉजिटिव रहना जरूरी है, तभी वो लंबे समय तक टिक पाते हैं। एक नेगेटिव रवैया सबसे पहले रिश्तों को खराब करता है। इमोशनली इंटेलिजेंट लोग दूसरे के बारे में भी सोचते हैं और उनके नजरिये को भी समझते हैं। कुछ इस तरह से किसी भी रिश्ते को अच्छा करने के लिए कोई भी व्यक्ति अपनी इमोशनली इंटेलिजेंस को बढ़ा सकता है।

मोटिवेट रहें:-

इमोशनली इंटेलिजेंट लोग काफी मोटिवेटेड होते हैं। वे एक लक्ष्य को निर्धरित करते हैं और चुनौतियों का सामना करते हैं। रिश्ते को मजबूत रखने के लिए ये खूबी होना सबसे ज्यादा जरूरी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *