सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का करें पालन: पीएम मोदी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। देश में 50 फीसदी से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में 15 से 18 साल के उम्र के 50 फीसद से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इस मौके पर पीएम मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि युवा और युवा भारत राह दिखा रहा है। ये उत्साह बढ़ाने वाली खबर है। इस गति को बनाए रखिए। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि सभी के लिए कोविड संबंधित प्रोटोकाल का पालन करना और टीका लगवाना महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया था कि तीन जनवरी से अब तक देश में 50 फीसद से ज्यादा बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के लिए ये बड़ा दिन है। कोविन एप के अनुसार देश में अब तक तीन करोड़ 85 लाख से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान तीन जनवरी को शुरू किया गया था। देश में अब तक 159 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *