रंगों से हुई एलर्जी को खत्म करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

टिप्‍स। होली का पर्व आते ही चारों ओर रंगों की धूम दिखाई देने लगी है। जगह-जगह लोग पिचकारी और गुलाल खरीदने दिख रहे हैं। इस बार होली का त्योहार 7 और 8 मार्च को सेलब्रेट किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। घरों में तरह-तरह के खाने के समान बन गए हैं। लोगों ने होली खेलने के लिए व्हाइट कलर के कुर्ते भी खरीद लिए हैं। हर वर्ष हमारे देश में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग मस्ती के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं।

कई जगह तो आज भी बाजार में मिलने वाले पक्क रंगो से होली खेलते है। बाजार में मिलने वाले रंगों में कई तरह का केमिकल होता है। जो सीधा हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। अगर आपको या आपके घर में भी किसी को रंगों से एलर्जी हो जाती है तो आपकी इस समस्या का समधान हम आपको देने जा रहे हैं। दरअसल आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप रंगों से हुई एलर्जी को खत्म कर सकते हैं।

करें घी का इस्तेमाल :-
यदि  होली के बाद आपकी स्किन पर एलर्जी की समस्या महसूस हो रही है तो घबराने की आवश्‍यकता नहीं है। एलर्जी वाली जगह को अच्छे से धोकर वहां गाय का घी लगाएं। कुछ ही देर में आपको एलर्जी से राहत मिल जाएगी।

त्वचा पर लगाएं दही :-
दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है। यदि आपके शरीर पर कहीं रंगों से एलर्जी हो गई है तो तत्काल ही जलन वाली जगह पर दही लगाएं। ये ना सिर्फ जलन को कम करेगा। आप यदि  चाहें तो दही और बेसन के साथ पिसी हुई दाल का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल का तेल :-

यदि आपकी त्वचा पर आसानी से एलर्जी हो जाती है तो होली खेलने से पहले ही त्वचा पर नारियल का तेल लगा लीजिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी त्वचा पर रंगों का असर नहीं पड़ेगा।

बेसन का इस्तेमाल :- 
होली खेलने के बाद पक्के रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में आप पक्के रंग छुड़ाने के लिए पानी और बेसन का घोल बना लें और इस घोल को पूरे शरीर पर लगाएं। इससे रंग छुट जाएगा। चाहें तो इसमें नारियल का तेल भी मिला सकती हैं।

एलोवेरा का इस्तेमाल :-
त्‍वचा से जुड़ी समस्या के लिए एलोवेरा काफी कारगर साबित होता है। यदि आपको होली के रंगों के एलर्जी हो रही है तो एलोवेरा लगा सकते हैं। इससे शरीर में एलर्जी से होने वाली कई परेशानियों से निजात मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *