फाॅलो करें ये टिप्‍स, 50 की उम्र में भी दिखेंगी स्‍टाइलिश…

फैशन। आज से कुछ सालों पहले अगर आप लेटेस्ट चीजें पहनते थे तो उसे स्टाइल कहा जाता था। लेकिन अब यह ट्रेंड बदल चुका है। हर किसी को अलग और सुंदर दिखने की चाह होती है, और इसके लिए लोग नए-नए तरीके अपनाते हैं। अब अगर आप कुछ डिफरेंट करते हैं या फिर कुछ अगल दिखने वाला तरीका अपनाते हैं तो उसे स्टाइल कहा जाता है। फैशन करना हर किसी को भाता है लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ यह मुश्किल हो जाता है कि आप कैसे अलग दिखें।

वयस्क लोगों के लिए फैशनेबल ट्रेंड को फॉलो करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे कई तरीके हैं जिनके दम पर आप किसी भी उम्र में काफी स्टाइलिश नजर आ सकते हैं। अगर आप एक ऐसी महिला हैं जिनकी उम्र 50 से अधिक है तो आप कुछ तरीकों को अपनाकर सैकड़ों लोगों की भीड़ में बेहद आसानी से नजर आ सकती हैं।

स्टाइलिश और बड़े नेकलेस का करें इस्तेमाल:-

अक्सर पार्टियों में सेलिब्रिटी लोगों को बड़े-बड़े नेकलेस पहने हुए देखा होगा, यह लुक को निखारता है। स्टाइलिश नेकलेस अक्सर लोगों की नजरों में अक्सर बड़ी ही आसनी से आ जाता है। अगर आप भी स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो आप के पास कुछ बड़े और गुड लुकिंग नेकलेस का होना जरूरी है। आप नेकलेस की जगह 2-3 हल्की जंजीर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

काले रंग की जगह सफेद पैंट पहने:-

ब्लैक पैंट काफी पुराना फैशन है। अगर आपको हजारों की भीड़ में अलग दिखना है तो आप काले पैंट की जगह पर सफेद पैंट का चुनाव कर सकती हैं। आप सफेद जींस या फिर फैले हुए चौड़े पैंट का इस्तेमाल अपने न्यू लुक के लिए कर सकती हैं। आप काले रंग के टॉप और जूते के साथ सफेद रंग के पैंट को अपने सेट में शामिल कर सकती हैं।

सफेद शर्ट या ब्लाउज:-

सफेद शर्ट या फिर ब्लाउज आपको एक अट्रैक्ट करने वाला लुक देता है। इसके अतिरिक्त आप अपने सेट में कुछ ओवर साइज की सफेद टी-शर्ट या फिर ब्लाउज को भी शामिल कर सकती हैं। सफेद रंग आपको एक्टिव रखता है और साथ ही आपकी थकान को भी दूर करने में मदद करता है। इससे आप लोगों के बीच अच्छी तरह से शामिल हो सकते हैं।

जींस को एक्सेसराइज करना:-

आज से कुछ वर्षों पहले कसी और टाइट जींस का जमकर क्रेज था वहीं अब फैशन के तौर पर लोग ढीली जींस पहनना पसंद करतें हैं। अगर आप एक 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिला हैं तो आप अपने सेट पर कुछ ऐसी जींस को शामिल कर सकती हैं जो थोड़ी चौड़ी हों। इसके साथ ही आप जींस को थोड़ा छोटा करना सकते हैं यह भी आपके स्टाइलिश लुक को काफी बढ़ाएगा।

स्टाइलिश जूते-सैंडल पहनें:-

आपके फुटवियर एक ऐसी चीज है जिस पर सबकी नजर रहती है। अगर आपको मॉर्डन फैशन ट्रेंड के अनुसार चलना है तो इस पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। जिस तरह से लाल रंग की लिपस्टिक आपके चेहर की रौनकता को बढ़ाती है ठीक उसी प्रकार लाल रंग के जूते भी आप फैशन लिस्ट पर शामिल कर सकती है। यह आपके ओवरऑल लुक को आकर्षक बनाएंगे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *