राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्‍गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Happy Birthday Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 67वां जन्मदिन है. ऐसे में में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

राष्‍ट्रपति के जन्‍मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा. जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है. उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है. ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दी. राजनाथ सिंह ने लिखा कि “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. जमीनी स्तर से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का उनका सफर भारत के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है. सामाजिक न्याय, गरीबों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी. राष्ट्र की सेवा में उनके दीर्घ, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूं.”

सीएम योगी ने स्वस्थ जीवन की कामना की

इसके अलावा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्‍ट्रपति मुर्मू को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए उन्हें सेवा और सादगी का प्रतीक बताया. सीएम योगी ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि “सेवा और सादगी की प्रतीक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है.”

इसे भी पढें:- 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी और पेंशन में होगी भारी बढ़ोतरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *