देश में आज दस्तक देगा मानसून, कई राज्यों में तूफान आंधी-बारिश का अलर्ट

Heavy Rain alert: देश में अब मानसून का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और तमिलनाडु में आज कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। 24 घंटे के अंदर ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा दक्षिण भारत में कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी हो सकती है। इन जगहों पर आज हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।  तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4-7 जून के दौरान झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही झारखंड और ओडिशा में बारिश हो सकती है। 4 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना जताई जा रही है। मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मथुरा और आगरा के निवासियों को तेज़ धूप और तेज़ हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर के समय मौसम की स्थिति में बदलाव आ सकता है। कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *