कुछ मीठा खाने का हो मन तो ट्राई करें सूजी के लड्डू…

रेसि‍पी। अक्सर कुछ लोगों का मीठा खाने का मन कर जाता है। कई लोग डिनर के बाद डेजर्ट जरूर खाते हैं। वहीं अगर कोई मेहमान घर आ जाए तो उसे मिठाई जरूर सर्व की जाती है। ऐसे में हर बार बाहर से मिठाई लाना मुमकिन नहीं होता है। वहीं कुछ लोग बाहर की जगह घर की बनी मिठाई का स्वाद चखना ही पसंद करते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप झटपट तरीके से सूजी के लड्डू बना सकते हैं।

सूजी के लड्डू बहुत कम समय में बन जाते हैं। इन्हें बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती है। आइए जानते हैं सूजी के लड्डू बनाने की विधि-

सूजी के लड्डू बनाने के लिए सामग्री-

  • 2 कप सूजी
  • बूरा या चीनी पाउडर
  • बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स
  • ताजी मलाई
  • नारियल बुरादा या कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
  • देसी घी

सूजी के लड्डू बनाने की विधि:-

सूजी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और इसमें घी डाल कर गर्म करें। देसी घी के गर्म होने पर इसमें सूजी डाल कर धीमी आंच पर भून लें। इसमें नारियल बुरादा डालें या सूखे नारियल को कद्दूकस कर डालें। इसे चलाएं और इसमें बारीक कटे बादाम, काजू समेत अपने पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स डालें।

मिश्रण को लगातार चलाते रहें। अब इसमें बूरा या पिसी हुई चीनी डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें ताजी मलाई डालें और ढंग से मिला लें। मिश्रण को चलाएं और गैस को बंद कर दें। अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और हाथों से लड्डू का आकार देते हुए गोल-गोल बॉल्स बना लें।

आप हर लड्डू को सजाने के लिए बारीक कटी मेवा या बादाव व केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं। सूजी के लड्डू बनकर तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *