इंडिया रैंकिंग में IIT मद्रास सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना

एजुकेशन। आज 15 जुलाई, 2022 को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क या NIRF Ranking 2022 जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इसे जारी किया गया है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए देश के सबसे बेहतर उच्च शिक्षा संस्थानों की इंडिया रैंकिंग 2022 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने पहला स्थान प्राप्त किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु और आईआईटी, बॉम्बे ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

यहां देखें टॉप 10 संस्थान की सूची:-

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

इन श्रेणियों में जारी होती है रैंकिंग:-

देशभर के शिक्षण संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में बांटकर शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस रैंकिग को तैयार किया जाता है। इसके अंतर्गत ओवरऑल, विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, कानून, चिकित्सा, वास्तुकला, दंत चिकित्सा और अनुसंधान की श्रेणी आते हैं।

इस सूची को संस्थानों में शिक्षण, लर्निंग और संसाधन, अनुसंधान और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच और समावेशिता और सहकर्मी  की सुविधाओं को देखकर उनका आंकलन कर के तैयार किया जाता है।

ओवरऑल कैटेगरी में ये संस्थान आगे:-

  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईएससी बेंगलुरु
  • आईआईटी बॉम्बे
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईईटी कानपुर

टॉप 5 विश्नविद्यालय:-

  • आईआईएससी बेंगलुरु
  • जेएनयू
  • जामिया मिलिया इस्लामिया
  • जादवपुर विश्वविद्यालय
  • अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर

टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थान:-

  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी बॉम्बे
  • आईआईटी कानपुर
  • आईआईटी खड़गपुर

एमबीए के लिए टॉप 5 संस्थान :-

  • आईआईएम अहमदाबाद
  • आईआईएम बैंगलोर
  • आईआईएम कलकत्ता
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईएम कोझीकोड

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *