2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत: गृहमंत्री अमित शाह

चेन्नई। शनिवार को चेन्नई में सीमेंट प्रमुख इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के प्लेटिनम जयंती समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस मौके पर उन्‍होने कहा पिछले आठ वर्षों में देश ने विकास और अर्थव्यवस्था के मामले में तेजी से काम किया है। उन्होंने कहा, 2025 तक निश्चित रूप से भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

गृहमंत्री शाह ने कहा, मॉर्गन स्टेनली की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके लिए हमारा बुनियादी ढांचा बहुत महत्वपूर्ण है। गृहमंत्री ने कहा, मोदी सरकार की प्रभावी और पारदर्शी नीतियों के कारण पिछले आठ सालों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुत कुछ हासिल किया है।

राजनीतिक स्थिरता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के कारण भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। IMF ने भारत की अर्थव्यवस्था की प्रशंसा की है। उसने भविष्यवाणी की है कि भारत 2022-23 में 6.8% जीडीपी के साथ जी20 में दूसरे स्थान पर और 2023-24 में 6.1% जीडीपी के साथ पहले स्थान पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *