भारत का पहला फ्रिज बना आर्काइव का हिस्सा, चला 52 साल लागातार

टेक्नोलॉजी।  आज हम आपको बताएगें भारत में बने शुरुआती फ्रिज के बारे में।  जिनमें से एक फ्रिज 52 साल तक बिना खराब हुए चला था। भारत का पहला फ्रिज 65 वर्ष पहले गोदरेज इंडस्ट्रीज ने 1 जुलाई 1958 को लॉन्च किया था। इस फ्रिज में स्टेनलेस स्टील की शेल्फ का उपयोग किया गया था। इस फ्रिज की लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने कंज़्यूमर ड्यूरेबल कारोबार में विस्तार किया था।

देश के पहले फ्रिज को लॉन्च करने के एक वर्ष बाद 1959 में ही गोदरेज इंडस्ट्रीज ने GE की साझेदारी में फ्रिज का प्रोडक्शन शुरू कर दिया था। शुरुआत में कंपनी द्वारा 255 लीटर कैपेसिटी के साथ फ्रिज का प्रोडक्शन किया जाता था। तथा बाद में कंपनी ने 165 लीटर कैपेसिटी के साथ नए फ्रिज लॉन्च करना शुरू किया। शुरुआती फ्रिज की कीमत 2,181 रुपये रखी गई थी। ये फ्रिज कई आधुनिक सुविधाओं से लैस थी. फ्रिज में 5 साल की वारंटी भी दी जा रही थी।

52 साल तक चला फ्रिज
वर्ष 1959 में ऐसा ही एक फ्रिज चंडीगढ़ के रहने वाले सुरिंदर साहने नाम एक शख्स ने खरीदा था। इस फ्रिज की कैपेसिटी 212 लीटर थी। ये एक ऑल स्टील, ऑल वेल्डेड मॉडल था। सुरिंदर साहने ने इस फ्रिज को 52 वर्ष तक इस्तेमाल किया। फिर बाद में वर्ष 2013 में इसे गोदरेज आर्काइव का हिस्सा बना दिया गया।

अब कंपनी होम अप्लायंसेज, कमर्शियल अपलायेंस, वेंडिंग मशीन कारोबार में है और कंपनी प्रोडक्ट्स 25000 रिटेल आउटलेट के द्वारा ग्राहकों को उपलब्ध होते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *