इटली: नाव टूटने से बड़ा हादसा, 33 लोगों की मौत

इटली। इटली में समुद्र में प्रवासी नाव टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मेनलैंड के दक्षिणी तट के पास समुद्र में एक लकड़ी की नाव के टूटने के बाद तट रक्षक और अग्निशामकों ने 30 से अधिक शव बरामद किए हैं। ये शव समुद्र तट पर बहकर आ गए थे।

स्थानीय मीडिया के बताया कि सुबह तक 33 शव निकले जा चुके थे और 58 लोगों को बचा लिया गया था। इटली की समाचार एजेंसी एजीआई ने कहा कि शवों में एक नवजात बच्चे का भी शव है।

जानकारी के मुताबिक, 100 से अधिक प्रवासयों को ले जा रही नाव आयोनियन सागर में तड़के सुबह हादसे का शिकार हो गई। बचाव बलों के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि नाव में 180 से अधिक लोग सवार हो सकते हैं।

27 लोगों ने तैरकर बचाई जान :-
जीवित बचे लोगों में से लगभग 27 खुद ही तैरकर तट पर आ गए थे। लकड़ी के टुकड़े समुद्र तट पर बिखरे हुए मिले जहां नाव टूट गई थी। बचाव गोताखोरों सहित अग्नशामकों ने 28 शव बरामद किए।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं था कि नाव कहां से निकली थी, लेकिन कैलाब्रिया में आने वाले प्रवासी जहाज आमतौर पर तुर्की या मिस्र के तटों से आते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *