सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गुड़…

स्वास्थ्य। हमारे देश में गुड़ को प्राकृतिक मिठाई के रूप में पहचान मिली हुई है। गुड़ न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में गुड़ खाने से जुकाम और कफ की समस्या नहीं होती है। साथ ही गुड़ खाने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। प्रतिदिन खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा खाने से हमारा पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है, और यह हमारे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी बहुत सहायक है। चलिए जानते है कि गुड़ खाने के अन्‍य लाभ-

ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित:-

गुड़ खाने के बहुत से फायदों होते हैं। एक फायदा यह भी है कि गुड़ हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए तो गुड़ का सेवन करना अमृत के सामान माना जाता है।

स्टैमिना बढ़ाए:-

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर का स्टैमिना बढ़ाने के साथ ही हमें एक्टिव भी रखते हैं। वैसे तो गुड़ को सीधे ही खा सकते है लेकिन यदि आपको गुड़ ज्यादा पसंद नहीं है तो आप गुड़, नींबू का रस और काला नमक मिला कर इसका सेवन कर सकते हैं।

आंखों की कमजोरी में फायदेमंद:-

जिन लोगों को आंखों की रौशनी से सम्बंधित समस्याएं होती है उनके लिए गुड़ खाना बहुत लाभकारी है। यह आंखों की कमजोरी को दूर कर आंखों की रौशनी को बढ़ाने में कारगर है।

हड्डियों को बनाए मजबूत:-

गुड़ में कई प्रकार के पोषक तत्वों के साथ ही कैल्शियम और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों को मजबूती देता है।

दिमाग रखे स्वस्थ:-
गुड़ हमारे दिमाग को स्वस्थ रखने का भी काम करता है। यदि प्रतिदिन गुड़ खाया जाए तो यह माइग्रेन जैसी बीमारी को भी ठीक करने की ताकत रखता है। साथ ही नियमित रूप से गुड़ खाने से मेमोरी पॉवर भी अच्छी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *