JEE Advanced की उत्तर कुंजी जारी…

एजुकेशन। IIT Bombay ने JEE Advanced 2022 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज 03 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। यह ऑनलाइन मोड में पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस साल इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित JEE Advanced 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस तारीख को हुई थी परीक्षा:-

IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते रविवार 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था।

इस तारीख तक दर्ज करा लें आपत्ति:-

JEE Advanced 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। इस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं वे 04 सितंबर, 2022 को शाम 05 बजे तक अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्ज करा लें।

ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी:-

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Announcements के सेक्शन में जाएं।
  • अब आपको  JEE (Advanced) 2022 उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब प्रश्न पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • अब उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर होम पेज पर दिखाई दे रहे Candidate Portal के लिंक पर जाकर लॉगिन कर के आपत्ति दर्ज कराएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *