Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच वर्षों के अंतराल के बाद शुरू होने जा रही है। हम आपको बता दें कि इस बार यात्रा पहले से खर्चीली होगी। क्योंकि इस बार चीन ने 17 से 20 हजार तक शुल्क बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, यात्रा दो मार्गों से होती है। पहला उत्तराखंड का लिपुलेख मार्ग है और दूसरा नाथूला के रास्ते।
लिपुलेख मार्ग से आएगा खर्च?
मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार लिपुलेख मार्ग से यात्रा पर 1.84 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसमें 95 हजार सिर्फ चीन की फीस होगी। वहीं 2019 में 1.30 लाख रुपये खर्च होते थे। तब चीन का शुल्क 77 हजार रुपये था।
नाथूला मार्ग से होगा खर्च?
वहीं दूसरी ओर नाथूला मार्ग से यात्रा की तैयारियां जोरो-सोरो से चल रही है। इस मार्ग से यात्रा करने पर चीन प्रति यात्री 2.05 लाख रुपये वसूल करेगा। इस मार्ग से यात्रा पर कुल खर्च 2.84 लाख रुपये आएगा। इस बार यात्रा के लिए दोनों मार्गों से 17000 से 25000 रुपये तक खर्चा बढ़ा है।
यात्रा के लिए दो जलवायु अनुकूलन केंद्र
जानकारी के अनुसार, मानसरोवर यात्रा के लिए सिक्किम सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई है। वहीं इस मामले को लेकर विधायक थिनले शेरिंग भूटिया ने कहा कि राज्य की राजधानी गंगटोक और नाथू ला के बीच दो जलवायु अनुकूलन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

यात्रा के लिए लगेगा समय
अगर आप कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए लिपुलेख मार्ग से शुरूआत करते है तो 20-21 दिन लगते थे हम आपको बता दें कि इस बार 23 दिन लगेंगे। इसका कारण ये है कि यात्रियों को दिल्ली में 12 दिन गुजारना होगा। सिर्फ नौ दिन तिब्बत में गुजरेंगे। वहीं नाथू ला से यात्रा में 25 दिन लगेंगे। पहले 23 दिन लगते थे। इस बार यात्री 10 दिन तिब्बत तो 15 दिन भारत में बिताएंगे।
कब शुरू होगी 2025 कैलाश मानसरोवर यात्रा?
जानकारी के मुताबिक, इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से शुरू हो रही है, जो कि अगस्त महीने तक जारी रहेगी और इस अवधि में लगभग 250 यात्रियों को दर्शन करने का मौका मिलेगा। यात्रियों का चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत होता है।
यात्रा का रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
जानकारी के दौरान आप अपना ऑनलाइन पंजीकरण खुद मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स की आधिकरिक वेबसाइट https://kmy.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। हर साल आवेदन प्रक्रिया मार्च से अप्रैल माह तक चलती है। लेकिन इस वर्ष पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 13 मई रही। इसमे पंजीकरण के लिए पासपोर्ट और फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य होते हैं।
इसे भी पढ़ें :- Solapur Fire: सोलापुर अगजनी में हुई मौतों पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया एलान