रिलेशनशिप में सम्मान पाने के लिए इन बातों का रखें ध्‍यान…

रिलेशनशिप। किसी भी रिश्‍ते में मजबूती का आधार होता है सम्मान। जब हम खुद दूसरे का सम्मान करते हैं तभी दूसरों से खुद के लिए सम्मान की उम्‍मीद कर सकते हैं। किसी भी रिश्‍ते में बहुत जरूरी होता है कि आप एक दूसरे की बात सुने। एक अच्छा श्रोता यह दिखाता है कि वह दूसरे व्यक्ति के कहने में रुचि रखता है और यह किसी भी रिश्ते में सम्मान जीतने का सबसे अच्छा तरीका है। आइए जानते हैं रिश्‍ते में सम्‍मान बनाने के तरीके-

रिश्तों में हमेशा बनाए रखें स्नेह:-

प्यार एक खास एहसास है। इसे बनाए रखने के लिए कई तरह की बातों का ध्यान रखना पड़ता है। यह बात हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि प्यार किसी भी चीज से ज्यादा मजबूत होता है। कभी-कभी रिश्ते के बीच में ही आहट आने लगती है कि आपका अपने रिश्ते से नियंत्रण छूट रहा है। अगर आप अपने पार्टनर को वह सब कुछ देते हैं जिसकी संभवत: वह इच्छा व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन फिर भी वह आपके स्नेह की प्रशंसा नहीं करते तो समझ जाइए कि आपका रिश्ता कमजोर हो रहा है।

रिश्तों में बनाए रखें संतुलन:-

रिश्तों बनाए रखने के लिए एक दूसरे का प्यार पाना बेहद जरूरी है लेकिन यह प्यार स्वतंत्र होना चाहिए न किसी शर्त पर आधारित। अगर आपको हर समय अपने साथी के बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ता है तो यह रिश्ता आपको भी धीरे-धीरे खत्म कर देगा। अपने आत्मसम्मान के लिए बोले और पार्टनर को बताएं कि उन्हें किस तरह के बदलाव की आवश्यकता है।

सीमाएं निर्धारित करें:-
अच्छे रिश्ते के लिए दोनों पॉर्टनर द्वारा कुछ सीमाएं भी निर्धारित करनी चाहिए। हमेशा एक दूसरे को समझना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर एक साथी दिनभर कुछ काम करना चाहता है और दूसरा साथी शॉपिंग करना चाहता है तो दोनों को ही समझना चाहिए और एक दूसरे से सहमत होना चाहिए। अगर आप रिश्तों के बीच में कुछ लिमिट रखेंगे तो अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

खुद का सम्मान करें तभी दूसरे आपका सम्मान करेंगे:-

रिश्तों में सम्मान होना बहुत जरूरी है। सम्मान से ही आपका रिश्ता आगे बढ़ता है। दूसरे से सम्मान की अपेक्षा करने से पहले आपको रिश्ते का सम्मान करना पड़ेगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको भी अपने पॉर्टनर से सम्मान मिलेगा।

अपनी जरूरतों और खुद को समझें:-

जब तक आप अपनी ताकत और कमजोरियों को नहीं समझेंगे तब तक आप यह नहीं समझ पाएंगे कि आपको लोग किस नजरिए से देखते हैं। रिश्तों में कभी भी जरूरतों को हावी न होने दें। रिश्तों में सम्मान पाने के लिए बेहद जरूरी है कि एक दूसरे को समय दें और साथ ही खुद के साथ साथ अपने पार्टनर को भी समझें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *