कानून मंत्रालय से हटाए गए किरेन रिजिजू, सौंपी गई भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव हुआ है। मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय ले लिया गया है। कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है।

किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मेघवाल को कानून राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि मेघवाल पहले से ही संस्कृति मंत्रालय में राज्यमंत्री के पद पर हैं। राष्‍ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में य‍ह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि पीएम के सलाह पर राष्‍ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्‍यों के विभागों का पुन:आबंटन किया है। इसके अनुसार किरेन रिजिजू को भू विज्ञान मंत्रालय की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है और उनकी जगह पर अर्जुन मेघवाल को कानून मंत्रालय सौंप दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *