जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे, तो कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपकी वेतन वृद्धि भी रुक सकती है। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज यदि नौकरी में आपको कोई अहम कार्य सौंपा जाए, तो उसमें आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि अपने किसी काम को लंबे समय के लिए टालेंगे, तो वह उनके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसके कारण आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में थोड़ा बहुत लाभ होगा, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपको किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आप जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे, उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। ऑफिस में आज आपके अधिकारी आपको कुछ अधिक कार्यभार सौंप सकते हैं, जिसके कारण आपको परेशानी होगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आज घर परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस बाजी हो सकती है, इसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रहेगा। आपके कुछ शत्रु आज आपके कार्य में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके सामने सब फीके पड़ जाएगे और जिसका आपको लाभ भी होगा। व्यापार कर रहे लोग यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योकि उसे वापस दे पाना मुश्किल होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा और अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, तभी आपके काम बन सकते हैं, नहीं तो अपने बनते हुए कामों को बिगाड़ देंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। यदि आज आस पड़ोस में किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आज किसी को धन उधार दें, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योकि उसके वापस आने की संभावना कम है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए चारों ओर से लाभदायक रहेगा। आज आप जब भी कार्य को करेंगे, वह आपको सफलता देगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त सकता है, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व अपने लिए भी नए कपड़े, मोबाइल अभी खरीद सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को किसी बिजनेस पार्टी में लेकर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आज आप अपनी नौकरी व व्यापार में कुछ नवीनता ला सके, तो आगे चलकर इसका आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है, जिसके लिए परिवार के सदस्य आसानी से मान जाएंगे। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए विशेष सावधानी रखने का होगा। आज आपको अपने व्यापार में नए लाभ मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हे देखना होगा और पहचानना होगा। यदि आप नहीं पहचाना तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। बिजनेस के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। यदि थोड़ा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको बड़ा लाभ दे सकता है। आज आपके परिवार में यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। शायद कल का समय आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको लाभ होगा। आज आपको अपनी संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज कई प्रकार के काम हाथ में आने से आप की एकाग्रता बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन मे जीवनसाथी से आज कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको कुछ तनाव भी होगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। आज आपके घर में किसी महत्वपूर्ण कार्य पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप जो भी नया कार्य करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आप किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आ सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ भी मिलेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाते हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पाने में सफल होंगे, जिसकी आपको अभी तक कमी थी। आज आप अपने घर परिवार की परेशानियों को आज अच्छे व्यवहार से सब कुछ सही करने में सफल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *