जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। आपको किसी नौकरी को जॉइन करने का ऑफर आ सकता है,लेकिन अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ आप मौज मस्ती के कुछ पल बिता सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे,लेकिन संतान के करियर में आ रही समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी

वृष राशि: वृष राशि वाले आज के दिन आप पूरे उत्साह और जोश से भरे रहेंगे और किसी भी काम को तुरंत करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज जोश के कारण आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य में ध्यान लगाएंगे, जिसका आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी डगमगा सकती है,क्योंकि आप कुछ अनावश्यक खर्चे करने में बिल्कुल नहीं सोचेंगे और जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। परिवार में आपको सदस्यों में आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो कोई आपकी बातों से नाराज हो सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके बढ़ते हुए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्च आपकी परेशानी बन सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने से पहले उसकी राय अवश्य लेनी होगी। आपको अपने अपने किसी परिजन को उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में विजय प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से उनके परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको विदेशी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ मामलों में दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन आपकी लापरवाही किसी बड़ी मुसीबत को दावत दे सकती है। आपको किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। भविष्य के लिए निवेश करना बेहतर रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की ख़ुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी कसरत प्रणाली में श्वास सम्बन्धी व्यायाम शामिल करना चाहिए। संतुलित आहार का सेवन अति आवश्यक है। मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से बचें। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर परिवार में शुरू की जा सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज आप बेहद ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। आप की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा हालांकि अपने आहार पर नजर जरूर रखें। अपने नियमित व्यायाम के प्रति सावधान रहें। आपकी बुद्धि का एक खास पहलू अचानक विकास के दौर से गुजरेगा। आप कहाँ जा रहे हैं उसकी स्पष्ट छवि आप देख पाएंगे। विवाहित जीवन में व्यावहारिक विवाद बना रहेगा। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें। मित्रों और सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी हालत बहुत खराब रहेगी। अशांत मन और न्यून रोग प्रतिरोधक शक्ति से आप परेशान रहेंगे। आप पित्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आप काफी सुस्त और कमजोर महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको निराशा और परेशानी का अनुभव होगा। आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी आएगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आप राहत की सांस ले सकते हैं और अभी हाल ही के दिनों की तुलना में आज आप बेहतर महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए योग अभ्यास और ध्यान करना होगा। रोज सुबह एक सुखद सैर भी आपको फिट रखने में सक्षम होगी। अपने विचार और मत अपने पास ही रखें। मानसिक स्पष्टता पाने के लिए आपको कुछ समय लगेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले दिन की शुरूआत में स्वास्थ्य के कारण कुछ तनाव रहेगा, लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ेगा आपके ऊर्जा स्तर में सुधार होता जायेगा। कुछ विश्राम करने के बाद आप अपने आपको फिर से तरोताजा महसूस करेंगे। अपने आहार का ध्यान रखें और इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके रक्तचाप का स्तर सामान्य रहे। आप बहुत अच्छा अनुभव कर रहे हैं। लगता है कि आप आसानी से सफलता की नब्ज को महसूस कर पा रहे हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप अपने आपको ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता के विषय में आज बहुत सतर्क रहेंगे। कोई दोस्त आपको नया आहार या नयी व्यायाम पद्धति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। असुविधाजनक कपड़े या जूते-चप्पल पहनने से बचें। भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी। आपकी संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपमें ऊर्जा का आवेग है और संभवतः एक नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे। आपको सेहत का ऐसा नया साथी मिल जायेगा, जो स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। आप आज मित्रतापूर्ण और हंसमुख चित्तवृत्ति में रहेंगे। आपका मित्रों और परिवार के साथ जश्न मनाने का मन करेगा। प्रसन्नता का बोध चरम सीमा पर होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले स्वास्थ्य के लिए समय सकारात्मक है। यदि किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप सही इलाज प्राप्त कर पाएंगे और बेहतर महसूस करेंगें। स्वास्थ्य गतिविधियों में सम्मिलित होकर आप अपनी सेहत को बनाए रखने का प्रयास करें। आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। आप हाल ही में जिस विकट परिस्थिति से गुजर रहे थे, उसका दबाव कम होने की संभावनाएं हैं। रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगें, लेकिन यह प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *