जानिए आज का राशिफल….

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय में मंदी आने के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे आपको स्थगित करना बेहतर रहेगा, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने कीमती सामानों की भी सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आप आज किसी नये कार्य को करें, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा अन्यथा आपके सामने कुछ मुश्किलें आ सकती हैं व खर्चों को भी नियंत्रण में रखें, तो बेहतर रहेगा। आप साथियों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे व आप अपने साथ-साथ औरों के कामों को करने के लिए भी तत्पर रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपको अपने कार्य व परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप आज अपने किसी सीनियर से मदद मांग सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके व्यापार में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग किसी नए कार्य अथवा संपत्ति व किसी वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कुछ बेचैनी रहेगी, लेकिन सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और व्यावसायिक गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेंगे। यदि भाइयों से कोई अनबन चली आ रही थी, तो उसे दूर करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी, जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। संतान के पढ़ाई लिखाई पर कुछ ज्यादा धन खर्च होगा, लेकिन इससे संतान के कैरियर के प्रति आप संतुष्ट रहेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने कहीं शेयर संबंधी निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको फायदा दे सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए भविष्य की नई-नई योजनाओं को लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने किसी सीनियर की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *