जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। पिताजी से आप आज किसी बात पर नाराज रहेंगे। यदि आपने कोई नया बिजनेस शुरू किया है, तो उसमें किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। पिताजी से चल रही अनबन को आप माफी मांग कर समाप्त करेंगे। आज आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आप परोपकार के कार्य में लगाएंगे। दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो वह निवेश बेकार जाएगा। आपको अत्यधिक थकान के कारण शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं, इसमें आप डॉक्टरी परामर्श लें, तो बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक व्यवसाय में चल रही कमी को दूर करने के लिए परिवार के सदस्य पूरा साथ देंगे। रिश्तो में आई दरार समाप्त करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। पार्टी में आपको तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा। संतान के करियर की आपको कुछ चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन बुद्धि से किए गए कार्यों में प्रगति लेकर आएगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में आज आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज यदि आप अपने सीनियर से भी किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी, जो लोग लंबे समय से परिवार की कलह के कारण परेशान हैं, उनको आज उन समस्याओं से निजात मिलती दिख रही है, जिसका समाधान उनके परिवार के वरिष्ठ सदस्य निकालेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपको रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन फिर भी पहले से थोड़ा ठीक रहेगा। आप धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय बिताएंगे। यदि आप किसी जमीन, दुकान, मकान आदि को बेचने का प्लान बना रहे हैं, तो उसमें भी आप सफल अवश्य होंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याओं के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसके बाद आपको उनका समाधान भी अवश्य मिलेगा। यदि आपके मन में किसी काम के प्रति कोई दुविधा चल रही है, तो उस काम को बिल्कुल ना करें। यदि आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो उसमें भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आप इस स्थिति से बाहर निकल पाएंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जानें के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे, इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का दौर खत्म होगा यदि आप शादीशुदा है, तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे परिवार का सहयोग भी काम में मिलेगा और पेशेवर जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च काफी अधिक रह सकते हैं, हालांकि आवश्यक कार्यों पर ही खर्च होंगे, लेकिन फिर भी आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और माताजी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में और दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी होगी, हालांकि खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *