जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार कर रहे लोगों को उन्नति मिलती दिख रही है। कार्यालय में आप किसी अच्छी योजना में धन लगाकर अपने धन को भविष्य के लिए जमा कर सकते हैं,जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। आपके सामने कुछ लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन्हे पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा। आज आपको पूरा सुख मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी आपकी हर काम में मदद करेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कार्य व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं पर ध्यान लगाना होगा। आज किसी के साथ धन संबंधित मामले में समझौता बिल्कुल ना करें,नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी परिजन की खातिर किसी गलत काम को करने से बचना होगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपको आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है,जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कोई अच्छा लाभ मिलने से आपका कोई खास काम बन सकता है,लेकिन आपके कुछ अटके हुए काम भी पूरे होंगे और आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण अपने साथ-साथ दूसरों की भी मदद करेंगे। आप कुछ धन गरीबों को दान करते हुए गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी और वह अधिक मेहनत से पढ़ाई पर ध्यान देंगे। धन के मामले में दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। दिन की शुरुआत कमजोर रहने के कारण आप आलस्य में रहेंगे और कार्य करने में आपका मन भी कम लगेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा,नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। आप ज्यादा समय मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे,जिसमें आपको किसी को कोई ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो किसी को बुरी लगे। माताजी की सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए शांति प्रिय रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी कार्यालय में आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं,लेकिन आप अपनी मस्ती में रहने के कारण विरोधियों की कोई चिंता नहीं करेंगे,लेकिन फिर भी आपको आज किसी से बेवजह बहसबाजी में उलझनें से बचना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें,नहीं तो इसके लिए बाद में आपको परेशानी होगी। आप अपने धन का निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें,तभी वह आपको लाभ दे सकेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आज का दिन धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, आमदनी में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है, निवेश से बचें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जानें के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे, इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। निवेश किए गए धन से लाभ होगा। अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावट का दौर खत्म होगा यदि आप शादीशुदा है, तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताएंगे परिवार का सहयोग भी काम में मिलेगा और पेशेवर जीवन में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। खर्च काफी अधिक रह सकते हैं, हालांकि आवश्यक कार्यों पर ही खर्च होंगे, लेकिन फिर भी आपकी जेब पर बोझ पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और माताजी के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा और दोनों साथ में शॉपिंग करने जा सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में और दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी होगी हालांकि खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को सफलता प्रदान करने में सहायता करेंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन का तनाव आप पर हावी हो सकता है, इससे बचने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *