जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ निर्णय को लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनकी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा,जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। आपके मित्र आपकी कुछ संतान से संबंधित समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों की आज कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जाग सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों की कुछ योजनाएं आज रंग लाएगी,जिनसे वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

वृष राशि: आज अत्यधिक लाभ मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और दूरसंचार के साधनों में भी वृद्धि होगी। करियर को लेकर यदि आप कुछ असमंजस में चल रहे थे,तो आज आपको उसके लिए कोई नया रास्ता मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। दूरसंचार के साधनों में आज वृद्धि होगी। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में आप किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और आपको आज शीघ्रता में भावुकता में किसी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकती हैं।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आप अपने आलस्य के कारण अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं। मित्रों के साथ जुड़कर आज आप किसी सामाजिक कार्य में हाथ बटाएंगे। आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा। आज आप अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी व्यक्ति को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आज आपके सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। कामकाज ढूंढ रहे लोग आज अपने काम पर फोकस रखें,तभी उन्हें कोई अच्छा काम मिल पाएगा,जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे।

कर्क राशि: आज बिजनेस कर रहे लोगों की दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलेगा और आपके स्वास्थ्य में सुधार होने से आपके व्यक्तित्त्व में भी निखार आएगा,जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप बचत पर पूरा ध्यान देंगे,जिससे आप अपने भविष्य के लिए भी कोई धन संचय कर पाएंगे। घर परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको काफी हद तक मुक्ति मिलेगी,क्योंकि आप किसी फैसले में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

सिंह राशि: आज आपके चारों ओर का वातावरण सुख में रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं,लेकिन आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती से सबक लेना होगा। व्यवसाय में आप किसी पर आंख आंख मूंदकर भरोसा ना करें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज यदि किसी से धन उधार लेना पड़े,तो बहुत ही सावधानी बरतें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें,नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपका कोई मित्र आपसे अपनी किसी समस्या का समाधान मांगने आ सकता है। आप माता-पिता के साथ कुछ समय घर परिवार की समस्या को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

कन्‍या राशि: आज का दिन आपके लिए किसी नए निवेश के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों के सामने अपनी बात विनम्रतापूर्वक रखनी होगी,तभी वह उनकी बात मान सकते हैं। आपको अपने व्यय को नियंत्रण में रखना होगा तभी आप अपने बजट पर चल पाएंगे। संतान द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं,जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को मौका मिल सकता है। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपको शान शौकत के चक्कर में अपना धन व्यय करने से बचना होगा। आप किसी कानूनी मामले में सतर्क रहें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप की संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सायं काल के समय आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिलता दिख रहा है। व्यापार में भी यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त होगा, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने परिवार की सभी महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा, जिसके चलते आपको अपने घर व व्यापार दोनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रु पक्ष पर विजय पा लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई वाद विवाद बिजनेस में है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके कुछ नये शत्रु पैदा हो सकते है।

धनु राशि: आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके सामने कुछ ऐसी खर्चे भी आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ राशि: आज का दिन आप यदि किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से लेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा और यदि आपने किसी के कहने पर कोई निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में नुकसान ही देगा। आज आप अपने बिजनेस की बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर प्रसन्न होंगे। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है और कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। जीवन साथी के साथ आज आपकी किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कोई समस्या हैं, तो वह आज समाप्त होगी और नौकरी में खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे उनका जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *