एलजी मनोज सिन्‍हा ने शोपियां और पुलवामा में सिनेमा हाल का किया उद्घाटन

शोपियां। आज का दिन दक्षिण कश्मीर के लिए ऐतिहासिक बन गया है। रविवार को दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां और पुलवामा में एलजी मनोज सिन्हा ने मल्टीपर्पज सिनेमा हाल का उद्घाटन किया। 1990 में बिगड़े हालातों के बीच कश्मीर में सिनेमा हाल बंद हो गए थे, लेकिन अब घाटी की तस्वीर बदलती दिख रही है।

इस दौरान एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल की शुरुआत की गई है। यह मूवी स्क्रीनिंग और इंफोटेनमेंट का अच्छा साधन बनेगा।

दशकों के बाद कश्मीर घाटी के लोग अपने क्षेत्र में बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का आनंद ले सकेंगे। इससे कारोबार, पर्यटन से जुड़े लोगों के साथ ही आमजन में खुशी है। उनका कहना है कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को भी सिनेमा का मजा लेने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर जम्मू नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *