मां वैष्‍णो देवी के दरबार पहुंचे एलजी मनोज सिन्‍हा

जम्मू कश्मीर। आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस अवसर पर आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। उन्होंने माता वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना की और मां भगवती से जम्मू कश्मीर के सभी नागरिकों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और आनंद की कामना की। साथ ही उन्होंने दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

नवरात्रि के पर्व पर दुर्गा अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के आठवें दिन मां शक्ति के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा का विधान होता है और इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। इसमें 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष की आयु की कन्या को घर पर बुलाकर उनका स्वागत और पूजा की जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *