महाराष्ट्र सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, बस टिकट में 50% की छूट

महाराष्‍ट्र। शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने सूबे की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम यानी MSRTC की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। आज से ही सरकार ने ये सुविधा लागू कर दी है। इस सुविधा के तहत महाराष्ट्र की महिलाएं बस से राज्य में जहां भी यात्री करेंगी। वहां उनको उस तय यात्रा के किराए में 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

परिवहन निगम के मुताबिक, महिलाओं को यह लाभ देने के लिए राज्य की सरकार एमएसआरटीसी को रियायत राशि की प्रतिपूर्ति करेगी। बता दें कि इसी वर्ष नौ मार्च को राज्य के डिप्‍टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया था। जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 फीसदी रियायत देने की घोषणा की थी। इसी के आधार पर सभी महिलाएं 17 मार्च से बसों में 50 फीसदी की रियायत पर यात्रा कर सकेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *