महाराष्ट्र सरकार ने सैकड़ों कर्मचारियों को किया बर्खास्त…

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सड़क परिवहन निगम के 380 और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। कर्मचारी बीते 24 दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारी हड़ताल समाप्त नहीं करने पर अडिग हैं। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से महाराष्ट्र की हजारों सरकाी बसें बंद हैं। इससे लाखों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा है कि सरकार विलय को छोड़कर कर्मचारियों की सभी मांगों पर बातचीत को तैयार है। राज्य सरकार एमएसआरटीसी के 90 हजार कर्मचारियों में से अब तक 618 को बर्खास्त कर चुकी है। इन कर्मचारियों को बार-बार अपील के बाद भी सेवा में हाजिर नहीं होने पर हटाया गया है। शनिवार को 161 कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 2,937 कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं। हालांकि एमएसआरटीसी शनिवार को 143 बसें चलाने में सफल रहा। इनमें 4,280 यात्रियों ने सफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *