ब्रेकफास्ट के बनाएं टेस्टी मसाला पराठा

रेसिपी। भारतीय घरों में पराठा एक ऐसी डिश है जिसे लोग नाश्ते में बड़े चाव के खाते हैं। कभी आलू के पराठे तो कभी गोभी के, इतना ही नहीं पराठे तो पनीर के भी बहुत लजीज लगते हैं। लेकिन अगर इनसे भी मन भर जाए तो आप मसाला पराठा बना सकते हैं। ये खाने में जितना टेस्टी और अलग होगा उतना ही इसे बनाना आसान होता है। तो आप अगर रोज एक जैसा नाश्ता करते-करते बोर हो गए हैं और पराठे की वैराइटीज में भी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। तो आइए आपको इसकी आसान विधि बताते हैं।

सामग्री –

आटा – 1 कप

बेसन – 1 कप

जीरा – 1/2 टी स्पून

अजवाइन – 1 टी स्पून

अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून

लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून

हींग – 1 चुटकी

कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून

हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून

तेल – जरूरत के मुताबिक

नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि :-
मसाला पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा और बेसन छानकर मिक्स करें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च के साथ जीरा, अजवाइन, हींग, कसूरी मेथी, बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक आटे में मिला दें। पराठे को खस्ता बनाने के लिए इसमें एक चम्मच तेल डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छे से गूंथ लें। अब इसे ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।

नियत समय के बाद इसे एक बार फिर से अच्छे से गूंथ लें। अब इसकी लोइयां तैयार करके तवे को गर्म करने रख दें। इसके बाद लोइ का गोल या तिकोना पराठा बेल लें। अब तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें। पराठे को सुनहरा होने तक सेकें। अब इसी तरह बाकी पराठे भी सेंक लें। इसे चाय के साथ हरी चटनी और केचअप के साथ सर्व करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *