4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, यूपी की 11 सीटों पर सबसे बड़ी जंग, 2027 से पहले BJP-SP की परीक्षा

MLC Election: चार राज्यों में आज लोकतंत्र की एक और परीक्षा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की कुल 28 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी।

इस चुनाव का सेंटर पॉइंट उत्तर प्रदेश बना हुआ है। यहां स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजनीतिक पंडित इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल बता रहे हैं, जहां BJP और समाजवादी पार्टी की जमीनी पकड़ का टेस्ट होगा।

UP में कौन-कौन सी सीट पर वोटिंग?
UP में 5 स्नातक सीटें – आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, लखनऊ, वाराणसी और 6 शिक्षक सीटें – लखनऊ, काशी, आगरा, गोरखपुर-फैजाबाद, बरेली-मुरादाबाद, मेरठ में चुनाव हो रहा है।

वोटर के लिए बड़ी राहत
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने साफ किया है कि वोटर लिस्ट में अगर नाम में स्पेलिंग मिस्टेक या छोटी प्रिंटिंग गलती भी है, तो भी वोट नहीं रोका जाएगा। सभी DEO को इसको लेकर निर्देश दे दिए गए हैं।

लखनऊ में ड्राई डे, मुरादाबाद में स्कूल बंद
चुनाव को देखते हुए लखनऊ में आज शराब की सभी दुकानें बंद हैं। प्रशासन ने पूरे दिन ड्राई डे घोषित किया है। उधर मुरादाबाद में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर वोटिंग के चलते नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

बाकी राज्यों का हाल:
• बिहार: 8 सीटों (4 स्नातक + 4 शिक्षक) पर 5.33 लाख वोटर, 150 कैंडिडेट। काउंटिंग 27 अक्टूबर को। पटना स्नातक सीट पर जदयू में ही बगावत जैसे हालात।
• महाराष्ट्र: 5 सीटों पर 182 उम्मीदवार, 10.68 लाख वोटर। महायुति vs महा विकास अघाड़ी।
• कर्नाटक: 4 सीटों पर कांग्रेस vs NDA की सीधी टक्कर। पिछली बार 3 पर BJP जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *