पीएम मोदी पर लिखी पुस्तक ‘अपनापन का लोकार्पण, शिवराज सिंह चौहान ने साझा की पुरानी यादें

Apnapan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक ‘अपनापन’ का आज दिल्ली के पूसा सभागार में एक भव्य समारोह में विमोचन किया गया. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मौजूद रहे. इसके अलावा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए. 

पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कभी-कभी एक ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलता है, जो एक नेता होता है. ऐसे ही नेता हैं नरेंद्र मोदी, जिनके रोम-रोम में देश की जनता बसी है. मैंने उनके साथ काम करते हुए जो कुछ भी सीखा और अनुभव किया, उसे इस पुस्तक के माध्यम से देश को समर्पित कर रहा हूं.”

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, “आतंकवाद अपने चरम पर था. डॉ. मुरली मनोहर जोशी भाजपा के अध्यक्ष थे. भाजपा ने तय किया कि एकता यात्रा का नेतृत्व वे करेंगे और श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया जाएगा.”

उन्होंने आगे कहा, “नरेंद्र भाई को यह जिम्मेदारी सौंपी गई. जब मैं पहली बार नरेंद्र भाई से मिला, तो उस पहली मुलाकात में ही मैंने उनके विचार देखे: जनता तक पहुंचना, लोगों को एकजुट करना और देशभक्ति की भावना जगाना. उन्होंने कहा  कि तिरंगा सिर्फ श्रीनगर के लाल चौक पर ही नहीं फहराया जाएगा. तिरंगा देश के हर नागरिक के दिल में लहराना चाहिए.”

इसे भी पढ़ें:-बिहार में RJD को बड़ा झटका! रितु जायसवाल BJP में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *