World Environment Day: दिल्ली को मिली 200 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Delhi: प्रधानमंत्री ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम 2025’ अभियान की शुरुआत किया। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली सरकार की सतत परिवहन प्रयास के तहत लगभग 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी सामिल हुए।

पीएम मोदी के माध्यम से 200 बसें दिल्ली को समर्पित

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “ये दिल्ली के लिए बहुत ही खुशी का आगाज है कि हमने जो दिल्ली के लिए प्लान किया कि हम सार्वजनिक परिवहन सिस्टम को EV पर लेकर आएंगे। जिसके अंतर्गत हमने पहले 400 बस दिल्ली को समर्पित किए और आज पीएम मोदी के माध्यम से 200 बसें दिल्ली को समर्पित की गई। आज बहुत ही खुशी का अवसर है। ये बसें बहुत ही सुविधाजनक है। इस साल के अंत तक 280 बसे हमें दिल्ली को देनी है और 2027 तक दिल्ली सरकार की सार्वजनिक परिवहन की बसों को EV पर लेकर आएंगे और EV की नई नीति भी लाएंगे।”

केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने दिया संदेश

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, “एक संदेश है और ये संदेश देशवासियों को, देश की सेना को प्रोत्साहित करने वाला है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक पेड़ लगाया और वह भी सिंदूर का पेड़। इसके जरिए देश और देश के बाहर लोगों को संदेश दिया जा रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया था, जिसमें करीब 140 करोड़ पेड़ लगाए गए थे। आज एक पेड़ मां के नाम 2.O शुरू किया जा रहा है।”

देश-विदेश में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा पर्यावरण दिवस

भाजपा सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। और कहा, “हमें पर्यावरण विरासत में मिला है, लेकिन इसे हमें आगे आने वाली पीढ़ी को वैसे ही सौंपना है। देश-विदेश में बड़े पैमाने पर पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हम इसमें हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के माध्यम से लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।

इसे भी पढ़ें: 53वें जन्मदिवस पर CM योगी ने किया पौधरोपड़, दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *