AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 3 सांसद BJP में शामिल

Delhi: आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत देखने को मिली है. खबर है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. ये तीनों सांसद एक साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं. राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं. इन दोनों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है.

राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने किया AAP छोड़ने का ऐलान

राघव चड्ढा समेत तीन सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. साथ में तीनों ने बताया कि वे आम आदमी पार्टी छोड़ने पर क्यों मजबूर हुए. संदीप पाठक ने कहा कि मैंने कभी खुद को आगे नहीं किया. हमेशा आम आदमी पार्टी को आगे किया. अरविंद केजरीवाल को आगे रखा. देश में लाखों पार्टी कार्यकर्ता हैं जो आम आदमी पार्टी को आगे रखते हैं.

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए BJP में विलय कर लेंगे.’

मैंने अपने खून-पसीने से सींचा: राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 2 तिहाई सासंद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा. मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं. मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था. मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा. अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही. मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था. उनका दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था.” 

इसे भी पढ़ें:-6G की तैयारी में भारत, 600 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की वैधता बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *