Delhi: दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड की परियोजनाओं में देरी होने को लेकर एक खास सॉफ्टवेयर बनाने जा रही है। इसके जरिये परियोजनाओं की व्यवस्था, प्रगति, जिम्मेदार अधिकारी और समय-सीमा पर तत्काल जानकारी मिलेगी, ताकि परियोजनाओं में कोई रुकावट न हो पाए।
जनता को समय पर सुविधाएं होगी उपलब्ध
परियोजनाओं को लेकर जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को कहा है कि दिल्ली की जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। देरी होने पर लोगों का भरोसा टूटता है। पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर नतीजे हमारा मकसद है।
केंद्रीयकृत पोर्टल पर डिजिटल रूप से होगी दर्ज
यह सॉफ्टवेयर हर प्रोजेक्ट के लिए तय चरण, समयसीमा और जिम्मेदार अधिकारी तय करेगा। सभी जानकारी एक केंद्रीयकृत पोर्टल पर डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी, जिसे अधिकारी कभी भी देख सकेंगे। इससे विभागों में तालमेल बढ़ेगा और फैसले तेजी से होंगे। कागजी काम कम होगा, डेटा आधारित फैसले होंगे.
जल बोर्ड में नई कार्यशैली की शुरुआत
जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह पहल जल बोर्ड में नई कार्यशैली की शुरुआत है। हर दिन का हिसाब, हर जिम्मेदारी का जवाब और हर योजना का समय पर पूरा होना अब सुनिश्चित होगा। जल बोर्ड की परियोजनाएं नई रफ्तार पकड़ेंगी और लोगों को समय सीमा पर सुविधाएं उपलब्ध होगी।
पीडब्ल्यूडी हाई पॉवर डीजल जनरेटर सेट की मरम्मत
दिल्ली के जलभराव वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति के लिए पीडब्ल्यूडी हाई पॉवर डीजल जनरेटर सेट की मरम्मत कराएगा। अगर मानसून के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो। इसके लिए द्वारका रोड पंप हाउस में स्ट्रीट लाइट्स और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करना है।
डीजी सेट्स की सर्विसिंग व मरम्मत का काम शुरू
पीडब्ल्यूडी 2.58 लाख से दक्षिण-पश्चिम जोन में डीजी सेट्स की सर्विसिंग व मरम्मत का काम शुरू किया है। इससे आंधी आने पर भी पंप हाउस और स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई बंद नहीं होगी। परियोजना के अंतर्गत 125 केवीए, 35 केवीए और 15 केवीए के किर्लोस्कर डीजी सेट्स स्थापित किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: AXIOM-4: ‘भारतीय अंतरिक्ष यात्रा में जोड़ेगा नया अध्याय’ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बनेंगे भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री