Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार हादसे वाली इमारत को अगस्त 2025 में दो कारोबारी साझेदारों, शुभम त्यागी और सुधांशु, को लीज पर दिया गया था, जो वहां ‘Hostel Daze’ नाम से पेइंग गेस्ट (PG) सुविधा चला रहे थे. हादसे के बाद से भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, अनुमति और संचालन से जुड़े कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिनकी जांच जारी है.
इससे पहले पुलिस ने लेबर ठेकेदार सानोज को भी गिरफ्तार किया था. आरोप है कि वह इमारत के बेसमेंट में चल रहे ‘मरम्मत’ के काम की निगरानी कर रहा था. माना जा रहा है कि इसी काम के दौरान इमारत की संरचना कमजोर हुई और हादसा हुआ.
इसे भी पढ़ें:-कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि