Holidays: अगर आपको भी जून के महीने में बैंक संबंधी कामों के लिए ब्रांच जाना है, तो छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। वैसे तो आजकल अधिकतर लेन देन के काम घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए हो जाता है। लेकिन फिर भी इनमें लोन लेने, कैश जमा करवाने, बड़े अमाउंट का RTGS करने और चेक जैसे कई जरुरी काम पड़ जाते है। जून महीने में अलग-अलग जोन में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इनमें से 7 छुट्टियां रविवार, दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और 5 अन्य छुट्टियां को मिलाकर हैं।
इन तारीखों को रहेगा अवकाश
- 1 जून 2025 : रविवार सार्वजनिक अवकाश है।
- 6 जून 2025 : ईद-उल-अजहा इस दिन केरल के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
- 7 जून 2025 : बकरीद उत्सव-सभी राज्यों में प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
- 8 जून 2025 : रविवार सार्वजनिक अवकाश है।
- 11 जून 2025 : संत कबीर-हिमाचल और सिक्किम में बैंक बंद रहने वाले हैं।
- 14 जून 2025 : दूसरा शनिवार होने के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 15 जून 2025 : रविवार सार्वजनिक अवकाश है।
- 22 जून 2025 : रविवार-सार्वजनिक अवकाश है।
- 27 जून 2025 : इस दिन रथ यात्रा निकाली जाएगी। वहीं इस दिन कांग त्योहार भी मनाया जाता है। इस दिन ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 जून 2025 : चौथा शनिवार होने के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 29 जून 2025 : रविवार-सार्वजनिक अवकाश है।
- 30 जून 2025 : इस दिन रेमना नी की वजह से मिजोरम में बैंक क्लोज रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: रिश्वत लेते समय पकडे गए IRS ऑफिसर, सीबीआई ने किया गिरफ्तार