Indian Railways: भारतीय रेलवे के पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का काम शुरू होने जा रहा है. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, 16 से 21 जुलाई, 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य होना है, जिस वजह से इस रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए, रेलवे ने 40 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया है. यात्रा पर निकलने से पहले सभी यात्री ट्रेनों की यह नई लिस्ट जरूर चेक कर लें.
दूसरे मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
- 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 21 जुलाई
- 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 20 जुलाई
- 14167 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 21 जुलाई
- 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 21 जुलाई
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 20 जुलाई
- 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 20 जुलाई
- 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 21 जुलाई
- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 21 जुलाई
- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस – 19,20 जुलाई
- 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 20 जुलाई
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 19,21 जुलाई
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी?
- 19,20,21,24 जुलाई को ट्रेन नंबर 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी
- 20 जुलाई को ट्रेन नंबर 14111/14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस
- 20 और 21 जुलाई ट्रेन नंबर 55055/55056 छपरा-गोरखपुर सवारी
- 19 और 24 जुलाई को ट्रेन नंबर 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी
- 20,21,22 जुलाई को ट्रेन नंबर 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी
- 20 और 21 जुलाई को ट्रेन नंबर 55040 नकहा जंगल-नरकटियागंज सवारी
- 19,20,21 और 23 जुलाई को ट्रेन नंबर 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी
- 21 जुलाई को ट्रेन नंबर 15105/15106 – छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस
- 18 से 21 जुलाई तक ट्रेन नंबर 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी
इसे भी पढ़ें:-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बने लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, राज्यपाल ने सौपी जिम्मेदारी
बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, सभी पुराने स्कूलों को दिए ऑडिट के निर्देश