Indigo: इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी

New Delhi: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से देहरादून जा रही इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग हुई है। कहा जा रहा है कि  तकनीकी खराब के कारण फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट वापस बुला लिया गया। दिल्‍ली-देहरादून फ्लाइट को एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट की सफल लैंडिंग हुई है। उन्‍होंने बताया कि विमान संख्या 6E 2134 ने दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। तभी अचानक इंजन में खराबी आ जाने के कारण आपात  लैंडिंग कराई गई। आपको बता दें कि इससे पहले आपात लैंडिंग की वजह आग लगना बताया जा रहा था, लेकिन विमानन कंपनी ने इस बात को खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *