New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल दिया है. इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक यह राहत बनी रहेगी और लगातार बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी. इसके बाद सुबह-सुबह कई इलाकों में बारिश हुई है. जिससे दिल्ली-एनसीआर का पारा 33 डिग्री गिरा है. 24 अगस्त को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिसमें तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
दिल्ली ने पार किया औसत बारिश का आंकड़ा
बता दे कि दिल्ली ने अगस्त महीने में होने वाली अपनी औसत बारिश का आंकड़ा पार कर लिया है, जहां सफदरजंग वेधशाला ने महीने के शुरुआती 21 दिनों में ही 235.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है. इस सप्ताहांत के दौरान और अधिक बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि दिल्ली ने महीने की शुरुआत में ही अगस्त की अपनी औसत बारिश (233.1 मिलीमीटर) के आंकड़े को पार कर लिया है।
हालांकि, बाद में आंकड़ों की प्रविष्टि में हुई एक गलती के कारण एक निश्चित तारीख के आंकड़ों में संशोधन किया गया, जिसके बाद पाया गया कि दिल्ली उस समय औसत मासिक स्तर से नीचे थी।